-->

Translate

गुरुवार, 19 मार्च 2026

पानी उड़ने की बात पर घमासान....???

        पानी उड़ने की बात पर घमासान
                      एक की मौत
रतलाम। पपीते से भरे ट्रक से पानी उड़ने की बात को लेकर बुधवार रात महू-नीमच हाईवे पर बिलपांक फंटे के समीप दो ट्रक ड्राइवर और बाइक सवारों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद बड़ गया और उनमें मारपीट हो गई। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक मालिक भाईयों के साथ जमकर मारपीट की। इससे वे दोनों घायल हो गए। दोनों ट्रक मालिक घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां छोटे भाई की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात महू-नीमच हाईवे पर रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र से जा रहे थे। इसी बीच पीछे बाइक पर सावर तीन युवकों पर पपीते के ट्रक से पपीते के पानी के छीटें उड़कर लगे। इस पर बाइक सवार गाली-गलौच कर ट्रक ड्राईवर से विवाद करने लगे। कुछ दूर जाकर दोनों ट्रक ड्रायवर ने बिलपांक फंटे के पास एक दुकान के सामने सड़क किनारे ट्रक ले जाकर खड़े किए। इसी बीच युवक भी उनके पास पहुंचे और फिर दोनोँ पक्षों के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी और विवाद इतना बढ़ गया की बाइक सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने ट्रक मालिक भगवान सिंह तंवर व उदय सिंह तंवर के साथ मारपीट की। इससे वे दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद भगवान सिंह तंवर ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर भगवान सिंह का  शव परिजन को सौंप दिया गया। वे शव बड़ी सादड़ी ले गए। मामले उदय सिंह तंवर की रिपोर्ट पर आरोपी भरत, रोहित, सूरज व उनके अन्य पांच साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 109, 191 (2) के तहत हत्या व जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया हे।








Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article