चलती ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग
गुरुवार, 18 जून 2026
Comment
ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग
आलोट। इंदौर से चलकर जोधपुर जाने वाली 12465 इंदौर जोधपुर ट्रेन में सुबह पौने दस बजे लूनीरीछा स्टेशन पर अचानक ट्रैन में इमरजेंसी ब्रेक लगा और इँजन के पास स्थित जनरल कोच के वील एक्सेल से धुंआ उठने लगा, धुंआ देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग ट्रेन से सामान सहित उतरकर ट्रैक पर कूद कर भागने लगे । दरअसल पिछले सप्ताह ही मुरैना में भी इस तरह की घटना से लोग रेलवे ट्रैक पर उतर गए थे जिससे अन्य ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, गनिमत रही इस मामले में कोई भी जनहानि या अप्रिय घटना नहीं घटी। ट्रेन को शामगढ़ में 6 मिनट के लिए रोका गया और कैरेज वैगन कर्मचारियों द्वारा उक्त ट्रेन के एक्सेल की जांच की गई उसके बाद ट्रेन को क्लीन चिट मिलने के बाद आगे रवाना किया गया।
0 Response to "चलती ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग"
एक टिप्पणी भेजें