-->
r

Terhubung

Translate

 तस्करों से अवैध डोडा चूरा बरामद

तस्करों से अवैध डोडा चूरा बरामद

                                         तस्करों से अवैध डोडा चूरा बरामद


जावरा । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नाकाबंदी कर पंजाब जा रहे दो अलग-अलग तरीकों से कुल 46 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और वाहनों की कीमत मिलाकर कुल 32.30 लाख रु. का मशरूका जब्त किया गया है। मामले में पंजाब के तीन शातिर तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है


यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। 


पुलिस भी हैरान


थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की ओर से आ रहे एक लीलैंड ट्रक (क्रमांक PB07CD6340) में डोडाचूरा छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल जावरा-उज्जैन रोड स्थित जिंदल स्टील के सामने नाकाबंदी की।जब संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक की स्टेपनी टायर के भीतर डोडा चूरा छिपा रखा था। स्टेपनी को खोलने पर उसके अंदर से सफेद प्लास्टिक की 26 थैलियों में कुल 26 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपी


गुरप्रीत सिंह पिता गुरदीप सिंह मजवी (32 वर्ष), निवासी दाना वाला, जिला बरनाला (पंजाब)।

मलकीत सिंह पिता करनेल सिंह रंधावा (47 वर्ष), निवासी लोंगवाल, जिला संगरूर (पंजाब)।

जब्ती: 20 किलो डोडाचूरा (कीमत 1,00,000) और केलों से लदा ट्रक कीमत 15,00,000)।



0 Response to " तस्करों से अवैध डोडा चूरा बरामद"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन

    विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन रतलाम । खाद-बीज, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 45 मांगों को लेकर BAP का विशाल ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article