-->
r

Terhubung

Translate

रिश्वत खोर 1 लाख की रिश्वत लेते धराया

रिश्वत खोर 1 लाख की रिश्वत लेते धराया


   रिश्वत खोर 1 लाख की रिश्वत लेते धराया
नीमच। नीमच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर और अधीक्षक हरीश राठौर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदिम जाति कल्याण विभाग में तैनात जिला संयोजक राकेश राठौर और अधीक्षक हरीश राठौर किसी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की थी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। ​जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की 1 लाख रुपये की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को धर दबोचा।

​इस कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
​इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। 

0 Response to "रिश्वत खोर 1 लाख की रिश्वत लेते धराया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन

    विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन रतलाम । खाद-बीज, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 45 मांगों को लेकर BAP का विशाल ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article