-->

Translate

बुधवार, 13 मई 2026

विवादित टिप्पणी को लेकर समाज सड़कों पर

     विवादित टिप्पणी को लेकर समाज 
                       सड़कों पर
भोपाल। राजधानी में मुस्लिम युवक की पिटाई के दौरान इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर बवाल मच गया। देर रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज सड़क पर उतर गया जिससे तनाव बढ़ गया। ओल्ड सिटी में मुस्लिम समाज ने विरोध जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और नामजद FIR की मांग की। इस दौरान उन्होंने अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए।

गौरतलब है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती को होटल से पकड़ा था। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट कर गोबर  खिला दिया था। मारपीट के दौरान इस्लाम ओर अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। उस विवादित टिप्पणी को लेकर हजारों लोग सड़क पर उतर आए कई युवा कह रहे थे, की धर्म पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुस्साई भीड़ को विधायक आरिफ मसूद और विधायक आतिफ अकील ने समझाया जिसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। बता दें कि कल दिन में भी पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया गया था। 

वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। वहीं हिन्दू संगठन ने लव जिहाद का आरोप लगाया था। इस मामले में मुस्लिम युवक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह लड़के को 5 साल से जानती है। ओर दोनों की सहमति से मिलते थे।





Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article