-->
r

Terhubung

Translate

अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर...????

अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर...????

        अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों 
                   पर लंबी कतारें 
रतलाम। मंगलवार को अफवाहों के चलते शहर सहित जिले के पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गई। लोगो ने अपने अपने वाहनों में फुल टैंक करवाना शुरू करदिए जिस की वजह से हालात ओर पैनिक हुवे। जिला प्रशासन ने कहा है की चिंता की कोई बात नहीं है जिले में डीजल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है। उसके बाद भी लोगो का हुजूम पंपों पर देखा गया, कई पंप पर पुलिस जवानों को लगाया गया हे। 

 पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
 
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल संकट की संभावना के मद्देनजर अफवाहें फैलने लगी और लोग पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। यह खबर जब प्रशासन को लगी तो जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑयल कम्पनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में 24 मार्च 2026 की स्थिति में पेट्रोल/डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

ऑयल कम्पनियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 184 पेट्रोल पम्पों पर 1326000 लीटर पेट्रोल एवं 1616000 लीटर डीजल का स्टॉक पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। अत: नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम बनाये रखे तथा पेट्रोल-डीजल के संबंध में भ्रामक बातों पर पर विश्वास ना करें।

0 Response to "अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर...????"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

कांग्रेस नेता की दबंगई, पिस्टल तान दी

     कांग्रेस नेता की दबंगई, पिस्टल तान दी ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article