-->
r

Terhubung

Translate

  रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया

रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया

          रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया
                               
                           
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के मार्गदर्शन में टीम ने रतलाम जिले की ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन ने 23 फरवरी 2026 को मामले की तस्दीक की, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। सोमवार, 9 मार्च को जैसे ही आवेदक  ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 4,500 रुपये ग्राम पंचायत कनेरी के  सचिव सत्यनारायण सेन को सौंपे, पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

0 Response to " रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

कांग्रेस नेता की दबंगई, पिस्टल तान दी

     कांग्रेस नेता की दबंगई, पिस्टल तान दी ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article