-->

Translate

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

युवक की हत्या, परिवार ने बताया साजिश

  युवक की हत्या, परिवार ने बताया साजिश
रतलाम। नामली में शुक्रवार सुबह रेलवे ब्रिज के पास 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक एक दिन पहले से घर से लापता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को नामली थाने के बाहर रखकर आक्रोश जताने लगे और मामले में साजिश की आशंका व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ (27) निवासी सेमलिया रोड, नामली के रूप में हुई है। शिवम लहसुन का व्यापारी था। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर नामली पहुंचे और बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत 5 लोगो पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा


Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article