-->
r

Terhubung

Translate

आवारा मवेशियों का बढ़ता आतंक

आवारा मवेशियों का बढ़ता आतंक

       गाय का 5 साल के मासूम पर हमला
डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में आवारा मवेशियों ओर कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हे। अब यह आतंक लोगों की जान पर बन आई हे । पिछले दिनों ग्वालियर के मुरार इलाके में कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रहे एक 5 साल के मासूम पर गाय ने जानलेवा हमला कर दिया। गाय मासूम को बुरी तरह पैर और सींग से चोट पहुंचाती रही और बच्चा अपनी जान बचाने के लिए मशक्कत करता रहा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चे के सिर में 25 टांके आए हैं। यह पूरा घटनाक्रम  घटनास्थल मुरार का शिवहरे कॉलोनी है। यहां के रहने वाले 5 साल के मासूम गोविंद को उसकी बहन कोचिंग से वापस लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में अचानक एक गाय ने गोविंद पर जानलेवा हमला कर दिया। गोविंद की बहन मदद के लिए दौड़ लगाकर लोगों को बुलाने गई, तब तक गाय मासूम गोविंद को बुरी तरह अपने सींग और पैरों से मारती रही। कभी गाय पैरों से गोविंद को कुचलती तो कभी सींग मार कर घायल करती।


0 Response to "आवारा मवेशियों का बढ़ता आतंक"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

तबादले सीएम की अनुमति के बगैर नहीं हो पाएंगे

                                    तबादले सीएम की अनुमति के बगैर नहीं हो पाएंगे ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article