-->
r

Terhubung

Translate

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

   200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......
इंदौर। शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने का डर अब इंदौर में कम होता नजर आ रहा है। शहर में तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘ड्राइवर ऑन डिमांड’ सेवा ने न सिर्फ एक्सीडेंट का खतरा घटाया है, बल्कि पुलिस चेकिंग और भारी चालान की टेंशन से भी लोगों को राहत दी है।

जानकारी के अनुसार इस सुविधा के तहत लोग पार्टी या शराब पीने के बाद अपनी ही गाड़ी में ड्राइवर बुला रहे हैं, जो उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़ देता है। बताया जा रहा है कि इस सेवा का सबसे ज्यादा उपयोग रात के समय और वीकेंड पर हो रहा है।

     200 रुपये में सुरक्षित घर तक सफर

इस सेवा में 1 घंटे का किराया 200 रुपये से शुरू होता है। ड्राइवर 30 से 40 मिनट में लोकेशन पर पहुंचता है और ग्राहक की गाड़ी को सुरक्षित तरीके से घर तक ले जाता है।

        शराबियों में सबसे ज्यादा डिमांड

कंपनी के अनुसार बीते छह महीनों में इस सेवा के जरिए दो हजार से अधिक राइड्स पूरी की जा चुकी हैं, जिनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग शराब पीने के बाद ड्राइवर बुक कर रहे हैं।

        चालान से सस्ता, झंझट से राहत

लोगों का कहना है कि नशे में गाड़ी चलाकर पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का चालान और कोर्ट-कचहरी के झंझट से बेहतर है कि 200 रुपये खर्च कर सुरक्षित घर पहुंचा जाए।

0 Response to "200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

चलती ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग

         ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग आलोट।  इंदौर से चलकर जोधपुर जाने वाली 12465 इंदौर जोधपुर ट्रेन में सुबह पौने दस बजे लू...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article