-->
r

Terhubung

Translate

रतलाम में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

रतलाम में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

                                                       रतलाम में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

रतलाम। इंदौर में दूषित पानी से हुई 17 मौतों और रतलाम शहर के कई इलाकों में नलों से गंदा पानी सप्लाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी देखी गई।
                             मंगलवार दोपहर शहर के कांग्रेस नेताओ ने शहीद चौक पर दूषित जल को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता यहाँ से जुलुस बना कर  केबिनेट मंत्री  के घर ज्ञापन देने के लिए  निकले। कांग्रेस नेता पैदल मार्च कर लोकेन्द्र टाकीज चौराहे पहुंचे,लेकिन वह  भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओ का रास्ता रोका और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठा लिया। इस दौरान कुछ कांग्रेसी नेता पुलिस से बचकर दूसरे रास्ते से शहर विधायक चैतन्य काश्यप के घर ज्ञापन देने पहुंचे। लेकिन दिलबहार चौराहे पर भी भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने यहाँ भारी बेरिकेटिंग कर रास्ता रोक रखा था। यहाँ पहुंचे कांग्रेसी नेताओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


0 Response to "रतलाम में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत

       खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत उज्जैन । वार्ड क्रमांक 13 में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ हे। बारिश के द...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article