-->
r

Terhubung

Translate

  साल 2026 का धूमधाम से हुआ आग़ाज़

साल 2026 का धूमधाम से हुआ आग़ाज़

  साल 2026 का धूमधाम से हुआ आग़ाज़
डेस्क रिपोर्ट। साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। रात 12:00 बजे लोगों द्वारा धूमधाम से नए साल का स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, किरीबाती, नेपाल, बांग्लादेश और भारत जैसे देशों में भी नए साल का स्वागत किया गया।
                दुनिया भर में रही धूम

दुनिया भर में साल 2026 का आगाज हो चुका है। भारत में भी रात 12:00 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। दिल्ली से लेकर अहमदाबाद, इंदौर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों ने मिल-जुलकर नए साल का स्वागत किया। जम्मू-कश्मीर में 2026 का स्वागत बर्फबारी के बीच किया गया। सबसे पहले 2026 की शुरुआत किरीबाती, न्यूजीलैंड में हुई। न्यूजीलैंड में ऑकलैंड स्थित 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर में 12 बजते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया गया। करीब 3500 पटाखे सेलिब्रेशन में छोड़े गए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने स्टेटस और स्टोरी के जरिए नए साल का स्वागत किया।

                बुर्ज खलीफा का नजारा 

इस दौरान दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आतिशबाजी के साथ लाइट और साउंड शो से पूरी बिल्डिंग जगमगा गई। नए साल के मौके पर बुर्ज खलीफा पर लेजर लाइटिंग और आतिशबाजी की गई और नए साल का स्वागत किया गया। वहीं चीन में भी न्यू ईयर का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया है। मेलबर्न में भी धूमधाम से नए साल का स्वागत देखा गया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन का सेंटर पॉइंट मेलबर्न नदी के ब्रिज पर किया गया।

जापान, चीन, सिंगापुर, यूएई और इंग्लैंड में भी नए साल का स्वागत हो चुका है। इन देशों में भी आतिशबाजी के साथ न्यू ईयर का स्वागत किया गया है। हर देश ने नए अंदाज में न्यू ईयर का स्वागत किया। साउथ कोरिया में बड़ी घंटी बजाकर साल 2026 का स्वागत किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में पारंपरिक आतिशबाजी देखने को मिली है, जहां हजारों की संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे।

0 Response to " साल 2026 का धूमधाम से हुआ आग़ाज़"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत

       खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत उज्जैन । वार्ड क्रमांक 13 में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ हे। बारिश के द...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article