-->
r

Terhubung

Translate

रिश्वत लेते पटवारी धराया

रिश्वत लेते पटवारी धराया

                रिश्वत लेते पटवारी धराया
                            

डेस्क रिपोर्ट
। प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले का है जहां एक पटवारी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर पटवारी जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के अनुसार रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान तहसील अंतर्गत मनिकवार में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी अच्छेलाल साकेत को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह रिश्वत मनिकवार निवासी विपिन सोंधिया(29) से भूमि का नामांतरण करने के बदले ली थी। लोकायुक्त पुलिस ने देर रात तक आरोपी को अपने कब्जे में रखा और लंबी पूछताछ की गई। इस मामले की शिकायत 17 दिसंबर को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में दर्ज कराई गई थी। जिसमें फरियादी विपिन सोंधिया ने बताया था कि उसकी जमीन के नामांतरण के बदले पटवारी अच्छेलाल साकेत ने उससे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

0 Response to "रिश्वत लेते पटवारी धराया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत

       खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत उज्जैन । वार्ड क्रमांक 13 में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ हे। बारिश के द...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article