-->
r

Terhubung

Translate

विवादित बयान, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

विवादित बयान, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

     महिला कांग्रेस ने मंत्री का फूंका पुतला

रतलाम । जनजातीय एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के विरोध में मंगलवार शाम महिला कांग्रेस ने शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पोस्टर हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।

पुतला दहन से पहले रतलाम पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर काफी देर तक छीनाछपटी होती रही। हालांकि कांग्रेसियों ने विरोध का दम दिखाते हुए पुतले में आग लगा दी। 

पुतला दहन के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता  कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा सरकार व मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारे लगाए। राज्यपाल के नाम ज्ञापन रतलाम ग्रामीण एसडीएम को सौंपा गया, जिसमें लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के अपमानजनक बयान को असंवैधानिक बताते हुए मंत्री विजय शाह को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की गई।

0 Response to "विवादित बयान, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

      फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड  डेस्क रि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article