-->

Translate

शनिवार, 2 अगस्त 2025

मंडी तिराहे पर गम्भीर हादसा, एक घायल

 ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक गंभीर
  
जावरा। जावरा-मंदसौर रोड पर अरनियापीथा मंडी तिराहे पर शनिवार को गंभीर हादसा हो गया। ट्रैक्टर चालक द्वारा ब्रेकर आने पर रफ्तार धीरे की तो पीछे मंदसौर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार  टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर जावरा से मंदसौर जाने वाले दूसरे रोड पर डिवाइडर कूद कर चला गया। वहीं दूसरी साइड पर  एक ट्रक गुजर रहा था, जिससे ट्रैक्टर टकराया । हादसे में ट्रैक्टर सवार हामिद खान निवासी उज्जैन गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणोें की मदद से ट्रैक्टर को रोड से अलग करके यातायात बहाल करवाया गया, घायल ट्रैक्टर चालक हामिद को उसकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद रेफर किया गया।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article