-->

Translate

शनिवार, 5 जुलाई 2025

पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

       पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली
इंदौर। पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली ड्यूटी के वक्त उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी।

जानकारी के अनुसार द्वारकापुरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार अलसुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना दिग्विजय मल्टी की है, जहां 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग, अलीराजपुर के भागोर का निवासी था। इससे पहले वह सराफा थाने में पदस्थ था। परिवार में उसके पिता हैं और उसकी शादी हो चुकी है। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि अनुराग की ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था।

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article