-->

Translate

शुक्रवार, 6 जून 2025

रतलाम में सात दिन में दूसरी हत्या

        रतलाम में सात दिन में दूसरी हत्या
रतलाम।  जिले में वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हे, पुलिस द्वारा कितने ही मुस्तैदी के दावे किए जाए । मुख्यमंत्री के दौरे के पूर्व इन दो हत्याओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हे।  सात दिन पूर्व कालका माता मंदिर के पास मित्र निवास कॉलोनी में एक इलेक्ट्रिशन की चालू से गोद कर निर्मम हत्या हुई थी, वही  पिछले रात स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे दो बत्ती चौराहे पर एक नाबालिग की दो युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर दो आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। 

कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अजय पिता नंद किशोर मकवाना निवासी नयागांव टेंकर रोड द्वारा सूचना दी गई कि नयागांव टैंकर रोड निवासी विशाल ररोतिया (17) पिता दिनेश ररोतिया नामक नाबालिग की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। 

मृतक विशाल ई रिक्शा चलाता है। रात को उसके दोस्त चाय पिलाने का बोलकर ले गए थे और दो बत्ती चौराहे पर लड़की से बात करने को लेकर विवाद हुआ। देवेंद्र और अभय ने विशाल पर चाकुओं से अनेक वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस रात को ही सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या के दो आरोपी देवेंद्र उर्फ कालू (21) पिता मोहनलाल मालवीय नयागांव भवानी नगर रतलाम तथा अभय राजपुरोहित (21) पिता अजय राजपुरोहित नयागांव साईं मंदिर के पीछे को गिरफ्तार किया है।

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article