-->

Translate

सोमवार, 28 अप्रैल 2025

रफ्तार ने फिर ली 4 लोगों की जान

        रफ्तार ने फिर ली 4 लोगों की जान
धार। भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। यह हादसा तिरला थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से टकरा गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार हादसा तिरला थाना क्षेत्र के भलगांवाडी के पास हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक कार ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार जाकर एक वाहन में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी जिससे चारों कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम प्रकाश, दिलीप, राजा और राहुल हैं। मृतकों में 2 झाबुआ, 1 राजगढ़ और एक धार का निवासी बताया जा रहा है।

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article