-->

Translate

शनिवार, 22 मार्च 2025

नेता ने पत्नी और बच्चाें को मारी गोली

     नेता ने पत्नी और बच्चाें को मारी गोली 
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार दोपहर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चाें को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया।

बताया गया कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article