-->

Translate

सोमवार, 3 मार्च 2025

एम्बुलेंस की आड़ में डोडाचूरा तस्करी


  मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नीमच । जिले में पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में हो रही अवैध मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ किया है। कंजार्डा पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही एम्बुलेंस को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उसमें 2 क्विंटल 91 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार कंजाडा पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि एम्बुलेंस का इस्तेमाल अवैध डोडाचूरा तस्करी के लिए किया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने चौकी के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध एम्बुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसे बेहद चालाकी से छुपाया गया था तस्करों से पूछताछ जारी हे।

2 दिन पुराना मामला होने से पुलिस शंका के घेरे में हे,  गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्कर अब एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं का भी दुरुपयोग करने लगे हैं ताकि वे कानून से बच सकें। 

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article