-->

Translate

रविवार, 26 जनवरी 2025

पटाखा बाजार में भीषण आग , जनहानि नहीं

पटाखा बाजार में भीषण आग , जनहानि नहीं
डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर कठौंदा स्थित पटाखा बाजार में भीषण आगलग गई। जिसे बुझाने के लिए नगर निगम की 7 दमकल वाहन और कई टैंकर समेत फायर फाइटर मौके पर मौजूद है। कई किलोमीटर दूर तक पटाखा बाजार की आग का धुआं नजर आ रहा हे

जानकारी के अनुसार कई पटाखा दुकानों में  पटाखे फूटने से आग फली हे। जिससे आसपास के इलाकों के अफरा-तफरा मच गई। पुलिस और प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू में जुटे हुए हैं।

व्यापारियों का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।




Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article