-->

Translate

सोमवार, 25 मार्च 2024

रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली गोली, एक की मौत

 

                               रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली गोली, एक की मौत

                                              

डेस्क रिपोर्ट। खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार मुरैना  जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के विसेंठा गांव में सरसों काटने के लिए रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जबकि एक पक्ष के 4 से 5 लोगों ने बंदूक और कट्टा से ताबड़तोड़ गोलिया चला दी। गोली लगने से प्रताप की मौके पर मौत हो गई और अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं गांव में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

 

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article