-->

Translate

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

डंपर ने बाइक सवार दंपती को रोंदा ,मौके पर ही मौत

                                             डंपर ने बाइक सवार दंपती को रोंदा ,मौके पर ही मौत 

                                           

डेस्क रिपोर्ट। तेज़ रफ़्तार और जवाबदारो की लापरवाही की वजह से मध्यप्रदेश में मोत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा हे। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ताजा मामला सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा का है जहां व्यापारी पप्पू बारमोदी एवं उनकी पत्नी संजना बारमोदी दोनों गुजौरा रोड़ स्थित धुनधुनियां दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन करने गए थे, तभी समाने से रहे तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा के अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र पटेरिया के मंदिर के निकट हुईं इस हृदय विदारक घटना की सूचना के बाद नगर में मातम पसर गया। घटना के बाद पुलिस के द्वारा डंपर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने घटना के बाद गढ़ाकोटा के पटेरिया स्थित अतिशय जैन तीर्थ के पास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर अतिशीघ्र बनाये जाने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृति हो। 

 

Featured post

युवक का अपहरण कर की हत्या

          युवक का अपहरण कर की हत्या रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article