-->

Translate

बुधवार, 3 जनवरी 2024

मंडी में पदस्थ लेखपाल 20 हजार की रिश्वत लेते धराया

 

                                 मंडी में पदस्थ लेखपाल 20 हजार की रिश्वत लेते धराया

                                      

मंदसौर। उज्जैन EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी में पदस्थ लेखपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। बताया जा रहा है कि लेखापाल हरीश वशिष्ठ ने फरियादी से कॉन्ट्रैक्ट के मासिक वेतन देने के बदले रिश्वत के तौर पर 78 हजार रुपए की मांग की थी।

वहीं रूपयो की प्रथम किश्त 20 हजार लेते हुए EOW की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में डीएसपी अजय केथवास सहित डीएसपी अमित बट्टी और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

बताया गया कि आवेदक से 78 हजार रुपये की रिश्वत की मांग आरोपी द्वारा की गई थी। जनवरी को आवेदक से 20000 रुपये की रिश्वत की प्रथम किश्त की मांग की गई थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा आरोपी को दोपहर में रंगे हाथों पकड़ा गया।

Featured post

युवक का अपहरण कर की हत्या

          युवक का अपहरण कर की हत्या रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article