-->

Translate

रविवार, 31 दिसंबर 2023

पेड़ पर फांसी का फंदा बांधकर की खुदकुशी

                               एक 46 वर्षीय व्यक्ति मन्नाजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

                                   

रतलाम जिले के बसिन्द्र गांव में एक 46 वर्षीय व्यक्ति मन्नाजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतक ने सुसाइड से पहले 1 महिला और 3 लोगों पर किसी मामले में रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है । पुलिस ने मृतक के वीडियो में बताए महिला अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर नामजद प्रकरण दर्ज कर लिए है. सभी आरोपी फरार है

जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल फोन से दो वीडियो बनाए और फिर पेड़ पर फांसी का फंदा बांधकर खुदकुशी कर ली दोनों वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उसने एक महिला एक पुरुष को रुपये देने जमीन तक बिकने की बात कही गई है. वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है हालांकि वीडियो में ब्लैकमेल करने का स्पष्ट कारण नहीं आया है आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपियों ने किस तरह से मृतक को परेशान किया था

 

Featured post

युवक का अपहरण कर की हत्या

          युवक का अपहरण कर की हत्या रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article