-->

Translate

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

युवक ने पुलिस थाने के सामने अपना गला रेता, मोत

                                           युवक ने पुलिस थाने के सामने अपना गला रेता, मोत 

                                         

डेस्क रिपोर्ट। ताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस थाने के सामने ही अपना गला काट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का विडिओ  वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि मृतक असम का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाने के सामने नरेंद्र ढाबा संचालक ने पुलिस थाने पर आकर सूचना दी कि उनकी दुकान के पास एक युवक ने खुद का गला काट लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान असम राज्य के व्यक्ति जोज़फ़ के नाम की हुई है, जो असम से गुजरात के मोरबी कार्य करने जा रहा था। रास्ते में ट्रेन में अपने साथियों से भटक गया। भटकते हुए वो रतलाम के ताल गया। मृतक का नाम जान जोजफ बताया जा रहा है। 

 

 

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article