-->

Translate

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

मंत्री की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मोत तीन घायल

                         मंत्री की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मोत तीन घायल

                                             

डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय मंत्री की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति समेत तीन स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा से जनसंपर्क कार्यक्रम निपटा कर नरसिंहपुर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार सिंगोड़ी बाईपास के पास निजी स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे एक टीचर की बाइक को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भूरा मोहगांव निवासी निरंजन चंद्रवंशी बुरी तरह से जख्मी हो गए, जबकि उनके साथ बैठे तीन बच्चे भी घायल हो गए, तत्काल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अन्य स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बाइक चला रहे भुला मोहगांव के रहने वाले शिक्षक निरंजन चंद्रवंशी (35) की मौत हो गई। घटना में घायल 3 बच्चों को जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है। घायलों में सात वर्षीय निखिल और आठ वर्षीय संस्कार और 17 वर्षीय जतिन शमिल हैं। सात वर्षीय निखिल और आठ वर्षीय संस्कार को सिर पर गंभीर चोट आई है।

 

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article