-->

Terhubung

 निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत

निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत

 

                       निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत 

                                 

डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन के बिलोटीपुरा में निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे दो मजदूरों की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। दोनों मजदूर मचान पर चढ़े थे। अचानक बल्ली टूट गई और दोनों नीचे जमीन पर गिरे।

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से 2 मजदूर नीचे जमीन पर गिरे। दोनों को गंभीर चोंट लगी थी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। दोनों को उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।

जीवाजीगंज थाने के एसआई वेदप्रकाश साहू ने बताया कि जानसापुरा में रहने वाला अजहरउद्दीन पिता कल्लू शाह (25) और नासिर पिता इस्माईल (50) मकान बनाने का काम करते थे। कुछ दिनों से बिलोटीपुरा में बन रहे सलीम नामक व्यक्ति के निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे थे। तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। दोनों मचान पर चढ़े थे। अचानक बल्ली टूट गई और दोनों नीचे जमीन पर गिरे। हादसा होते ही अन्य मजदूरों ने उन्हे उठाने का प्रयास किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोंट लगी थी। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन तत्काल बिलोटीपुरा पहुंचे और उपचार के लिये निजी अस्पताल लाया गया। जहां करीब 2 घंटे चले उपचार के बाद दोनों की मौत हो गई। अस्पताल स्टॉफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां मृतकों के परिजनों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे है।

0 Response to " निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article