-->

Terhubung

 चुनाव आयोग ने नोडल अधिकारी को किया निलंबित

चुनाव आयोग ने नोडल अधिकारी को किया निलंबित

 

                                  चुनाव आयोग ने नोडल अधिकारी को किया निलंबित

                                       

 
डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में समयपूर्व डाक मत पत्रों को खोले जाने के बाद कांग्रेस ने आक्रामक रुख इख्तियार कर लिया है. कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत सोमवार की शाम को ही राज्य निर्वाचन अधिकारी से की थी. कांग्रेस की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरे मामले में प्रक्रियात्मक त्रुटि स्वीकार करते हुए नोडल अधिकारी को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही मामले में विस्तृत रिपोर्ट भारतीय चुनाव आयोग को भेज दी है।

दरअसल, कांग्रेस ने सोमवार को एक वीडियो शेयर करते हुए बालाघाट के कलेक्टर पर पोस्टल-बैलेट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि सोमवार को दोपहर के वक्त बालाघाट तहसील ऑफिस में कुछ कर्मचारी पोस्टल-बैलेट पेपर को खेल रहे थे. इस पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा पर स्ट्रांग रूम से पोस्टल-बैलेट पेपर निकाल कर हेरा फेरी करने  का आरोप लगाया था। इस मामले में कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए इस पूरे मामले की कड़ी आलोचना की थी. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट से इस मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी


0 Response to " चुनाव आयोग ने नोडल अधिकारी को किया निलंबित"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article