-->
r

Terhubung

Translate

 बाल दिवस यानी चिल्ड्रेंस डे

बाल दिवस यानी चिल्ड्रेंस डे

      बाल दिवस यानी चिल्ड्रेंस डे

डेस्क रिपोर्ट। आज 14 नवंबर , यानि बाल दिवस पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती। हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को चिल्ड्रेंस डे और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में गीत- संगीत, भाषण, स्लोगन, खेल से जुड़ी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और बच्चों को स्पेशल फील करवाया जाता है। इस दिन स्कूल की ओर से बच्चों को हैप्पी चिल्ड्रन्स डे विश कर गिफ्ट आदि भी दिए जाते हैं।बच्चे भी इस दिन को बड़ी खुशी और उल्लास के साथ मनाते हे।

भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से ‘चाचा नेहरू’ भी कहते हैं।उनका जन्म इलाहबाद में 14 नवम्बर 1889 को हुआ था उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। नेहरू बच्चों को देश की नींव और असली ताकत मानते थे। जवाहरलाल नेहरू का मानना ​​था कि बच्चे किसी भी समाज की मूल नींव होते हैं, बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं। आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। बच्चों के लिए उनके इस प्यार और अपनेपन को देखते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

भारत में बाल दिवस 1956 से मनाया जा रहा है पहले ये 20 नवम्बर को मनाया जाता था लेकिन 27 मई 1964 में जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद उनकी याद को चिर स्थाई रखने के लिए सरकार ने बाल दिवस का दिन बदलकर नेहरू के जन्म दिन 14 नवम्बर कर दिया।  पंडित नेहरू को सम्मान देने के लिए संसद में सर्वसम्मति से बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा  भी की गयी  और अब हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है।हालांकि भारत के अलावा अन्य देशों में अभी भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।

0 Response to " बाल दिवस यानी चिल्ड्रेंस डे"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article