-->

Translate

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

अनियंत्रित कार घुसी ढाबे में, एक की मोत एक घायल

 

                                     अनियंत्रित कार घुसी ढाबे में, एक की मोत एक घायल

                                     

डेस्क रिपोर्ट। महू नीमच हाईवे पर ग्राम उमटपलिया के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित कार ढाबे में जा घुसी, सम्भवता सामने से रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार चालक ने स्टीयरिंग मोडऩे से यह दुर्घटना हुई।

जानकारी के अनुसार धार से मनासा की ओर जा रही एक कार अचानक ही हाईवे किनारे स्थित ढाबे में जा घुसी। सामने से रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार चालक ने स्टीयरिंग मोडऩे से यह दुर्घटना हुई। हादसे में ढाबा संचालक आरिफ पिता वारिस की मौके पर ही मौत हो गई और ढाबे पर उपस्थित एक अन्नय व्यक्ति अमजद पिता जमील उमटपलिया घायल हो गया। हादसे में ढाबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ने पुलिस को सूचना दी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर और चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंच कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ की है।

 

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article