-->

Translate

शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

अधिकृत प्रत्याशियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

                            अधिकृत प्रत्याशियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र 

                                         

डेस्क रिपोर्ट। जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। जिसमे कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा, जावरा में भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र पांडेय तथा भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी से विजयसिंह यादव, सैलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हर्षविजय गहलोत गुड्डू, रतलाम ग्रामीण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से लक्ष्मणसिंह डिंडोर तथा निर्दलीय डॉ. अभय ओहरी, आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय रमेश मालवीय एवं निर्दलीय प्रेमचंद गुड्डू द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

जानकारी के अनुसार शहर में शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा ने विशाल रैली के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। रैली शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल लोग दो पहिया वाहनों पर सवार थे कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा जिस दो पहिया वाहन पर ही सवार रहे उसके सारथी कांग्रेस के मयंक जाट बने हुए थे। रैली के पहले सकलेचा ने मां श्री कालिका माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र पांडेय तथा भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी से विजयसिंह यादव द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। इसी तरह जिले की सैलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हर्षविजय गहलोत गुड्डू द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से लक्ष्मणसिंह डिंडोर तथा निर्दलीय डॉ. अभय ओहरी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। जिले की आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय रमेश मालवीय तथा भारतीय एवं निर्दलीय प्रेमचंद गुड्डू द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article