-->

Translate

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

गणेश विसर्जन जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद

 

                               राजपूत और बागरी समाज के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित 

                                   

रतलाम बड़ोदिया गांव में गणेश विसर्जन का जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसे लेकर गांव के राजपूत और बागरी समाज के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। रात में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने पर नामली थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइए देकर मामला शांत करवाया लेकिन आज सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।

जानकारी के अनुसार सवर्ण समाज के लोगों ने बागरी समाज के लोगों को जुलूस निकालने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। सवर्ण समाज के लोगों का कहना है कि गणेश विसर्जन के जुलूस के नाम पर यह लोग हमारे घरों के सामने शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। जबकि बागरी समाज के लोगों का आरोप है कि उन्हें सवर्ण लोग गांव में जुलूस निकालने से रोक रहे है। गांव में तनाव की जानकारी मिलने पर एसडीम त्रिलोचन सिंह गौड़, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, एसडीओपी अभिलाष अलावे और थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे हैं ।दोनों पक्षों और ग्राम पंचायत के पदाधिकारीयों के साथ शांति बैठक कर समझाइश देकर मामला शांत करवाया

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article