-->

Translate

सोमवार, 25 सितंबर 2023

यातायात थाना प्रभारी ने शुरू की अनुठी पहल

 

                       यातायात थाना प्रभारी ने शुरू की अनुठी पहल

                                               

डेस्क रिपोर्ट। नीमच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सूबेदार सुश्री सोनु बडगुर्जर थाना प्रभारी यातायात द्वारा अपनी यातायात टीम को साथ लेकर जिला नीमच को ट्राफिक में . 01 बनाने हेतु एक अनुठी पहल  की गई।

यातायात पुलिस ने यातायात जागरूकता ट्रेफिक सेल्फी बोर्ड मय यातायात स्लोगन के नीमच शहर के गणेश पांडालो दशहरा मैदान, विजय टाकिज चौराहा, चौपड़ा चौराहा फोर जीरो पर लगाये गये तथा आमजनों को ट्रेफिक सेल्फी बोर्ड के साथ सेल्फी लेकर सोश्यल मिडिया पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही पांडालो पर उपस्थित आमजनों को यातायात थाना प्रभारी द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर शपथ दिलवाई गई तथा यातायात जागरूकता पंपलेट्स वितरित किये गये

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील कि है, जिला नीमच को ट्राफिक में . 01 बनाने हेतु यातायात नियमो का प्रचार प्रसार करने हेतु ट्रेफिक सेल्फी बोर्ड के साथ सेल्फी लेकर सोश्यल मिडीया पर अपलोड करे तथा यातायात नियमो का पालन करे अपनो से भी करवाए

 

 

 

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article