-->

Translate

रविवार, 17 सितंबर 2023

नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

 

                            नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

                                 

डेस्क रिपोर्ट। शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ार-कोतमा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, और सामने से तेज रफ्तार ट्रक रहा था। उसे देख बाइक चालक घबरा गया और ट्रक से जा भिड़ा।

जानकारी के मुताबिक हादसा अमलाई के ग्राम बटूरा के पास हुआ है। बताया गया कि ग्राम बटूरा के रहने वाले गणेश पिता गुलाब पाव (20), गंगाराम उर्फ गंगू पिता नन्दलाल पाव (50) तथा कोमल पाव  पिता रतना पाव (22) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार ट्रक रहा था। उसे देख बाइक चालक घबरा गया और ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article