-->

Translate

बुधवार, 7 सितंबर 2022

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर भरोसा, और ....?

                                                  महिला से दोस्ती के बाद लाखों रुपये की ठगी 

                                             

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एक महिला से दोस्ती के बाद लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक हाईप्रोफाइल महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और अपने पिता की बीमारी का बहाना बताकर उससे 75 लाख रुपये का सोना हड़प लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल उज्जैन का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी नगर में रहने वाली महिला से आरोपी ने पहली बार अक्टूबर 2019 में गरबा पंडाल में मिली थी। पहली मुलाकात के एक महीने बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और मैसेज में उसका व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। और बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी।जिसके बाद 2020 आरोपी ने महिला से अपने पिता की तबीयत खराब होने की बात कही और इलाज के लिए उसे झांसे में लेकर उससे डेढ़ किलो सोना, एक किलो के चांदी और एक लाख नकदी हड़प ली। उसने महिला को कुछ समय बाद ज्वेलरी लौटाने की बात कही थी और बदले में करीब 40 लाख रुपये का चेक दिया था।

बताया जा रहा है कि राहुल ने महिला को 2021 में गहने वापस देने का वादा किया था। लेकिन बाद में अपने भाई के जेल में बंद होने की बात कह कर उसने गहने वापस नहीं किए। उस दौरान जब महिला के पति ने पूजा के लिए जेवर मांगे तो उसने पति को आरोपी के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी राहुल ने जो 40 लाख का चैक महिला को दिया था, जब उसे बैंक में लगाया गया तो पता चला कि पूरा अकांउट खाली है।

इसके बाद धोखाधड़ी होने की बात समझ में आई। इस मामले को लेकर पीड़ित दंपती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। शुरुवाती जांच में पुलिस ने आरोपी राहुल के दोस्त रितेश को आरोपी बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुंबई और गोवा में जुआं खेलने का शौकीन है। फिलहाल आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया है।


Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article