-->

Translate

रविवार, 11 सितंबर 2022

स्पा सेंटरों पर दबिश, पकड़ा सेक्स रैकेट

                                                      स्पा सेंटरों पर दबिश, पकड़ा सेक्स रैकेट

                                               

डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन क्राइम ब्रांच और माधवनगर पुलिस ने शहर के 7 स्पा सेंटर में रेट की,स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा है। फ्रीगंज क्षेत्र के 3 स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 21 युवक-युवतियों को पुलिस कस्टडी में लिया है।

जानकारी के अनुसार लंबे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने माधव नगर थाना पुलिस के साथ फ्रीगंज क्षेत्र में संचालित हो रहा। स्पा सेंटरों पर दबिश दी फ्रीगंज क्षेत्र में 7 स्थानों पर चल रहे स्पा सेंटर पर सर्चिंग की गई। इसमें आजाद नगर मुन थाई, आरबी जोन के सामने ओसम और हार फूल की गली में रिलैक्स स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर वहां से 12 लड़कों और 9 लड़कियों को हिरासत में लिया गया उसके बाद सभी को माधवनगर थाने लाया गया। यहां उनके खिलाफ एक्ट अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। फ्रीगंज क्षेत्र में ही डिवाइन वैली में संचालित दो सेंटर भी शामिल है। हिरासत में लिए गए युवक उज्जैन जिले के रहने वाले हैं, इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

उज्जैन पुलिस के अनुसार स्पा सेंटरों से हिरासत में ली गई युवतिया असम, मिजोरम, मणिपुर की रहने वाली है। इन्हें स्पा सेंटर संचालकों ने कई महीने पहले यहां बुलाया था। सभी शहर में किराए के मकान में रह रही थी। युवकों से पूछताछ कर स्पा सेंटर के खेल का सच पता किया जा रहा है।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article