-->

Translate

सोमवार, 22 अगस्त 2022

स्कूल जीप सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत,

                                                 भीषण सड़क हादसा, स्कूल जीप ट्रक से टकराई                 

                
डेस्क रिपोर्ट। उन्हेल से नागदा जाने वाले मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि जीप में सवार होकर फातिमा स्कूल नागदा जा रहे बच्चों की एक भैंस से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। घटना की जो तस्वीरें सामने आई है
उसे देखकर एक्सीडेंट की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक गंभीर बच्चों को नागदा के जनसेवा अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उज्जैन के लिए रेफर कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई है और 8 गंभीर रूप से घायल है। 12 बच्चे फातिमा स्कूल और दो बच्चे एगोशदीप स्कूल के बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 6 से 16 वर्ष है। घटना के बाद दुर्भाग्यवश बच्चों को एंबुलेंस नहीं मिल सकी जिसके कारण उन्हें बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचाया गया। 2 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तूफान गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां तक की गाड़ी की छत से लेकर हर हिस्सा चपटा हो गया है। लोगों ने रस्सी और अन्य चीजों के सहारे क्षतिग्रस्त गाड़ी के हिस्सों को खींच कर घायल बच्चों को बाहर निकाला है।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article