-->

Translate

सोमवार, 16 मई 2022

नारियल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ , कई श्रद्धालु घायल

                                  नारियल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ , कई श्रद्धालु घायल

                                                 

डेस्क रिपोर्ट। पिछले हादसों से आयोजक और प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं हे ,सीहोर पं. प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में भारी भीड़ के बाद जिस तरह प्रशासन ने अंतिम समय में उसे निरस्त कराया था, वही परिस्थिति आज सागर जिले के बीना में बनी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में वे परिवार की सुख समृद्धि के लिए अभिमंत्रित नारियल वितरण करने वाले थे लेकिन सुव्यवस्थित कार्यक्रम नहीं होने से भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। कई लोगों को मंच पर लेटाया गया तो कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार बीना में खिमलासा रोड पर पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन चल रहा था यहां आज अभिमंत्रित नारियल का वितरण कार्यक्रम था। कहा जाता है कि ये नारियल घर की सुख समृद्धि और अन्य मान्यताओं के लिए लोग ले जाते हैं। रामकथा के लिए बनाए गए करीब छह हजार वर्गफीट के पंडाल में रोज जितने लोग आते थे, आज अभिमंत्रित नारियल वितरण कार्यक्रम में उससे ज्यादा संख्या में श्रद्धालुजन पहुंच गए थे। कार्यक्रम के लिए वॉलेंटियर भी ड्यूटी कर रहे थे ,लेकिन भीड़ ज्यादा हो जाने से वहां नारियल वितरण के दौरान अव्यवस्था फैल गई और भगदड़ में कई लोग दब गए। भगदड़ में रैलिंग भीड़ पर गिर गई। गर्मी के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी आई। कई लोगों को नीचे गिर जाने पर चोटें आई 

जानकारी के अनुसार अस्पताल में शाम तक करीब 20 घायल श्रद्धालु पहुंच गए थे। इनमें से तीन लोगों के पैरों मं फेक्चर था। बाकी घायलों को देर शाम तक प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया वही एक दर्जन से अधिक घायल रिफायनरी व अन्य अस्पताल में ले जाए गए थे। 

Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article