-->

Translate

शुक्रवार, 13 मई 2022

सुब्रत रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी .....

                                     सहारा ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी 

                                             

डेस्क रिपोर्ट। सबसे बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से रही हैपटना हाई कोर्ट ने समन भेजने के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने पर सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार उच् न्यायालय के आदेश के बावजूद सुब्रत रॉय शुक्रवार को कोर्ट में पेश में नहीं हुए, जिसके बाद मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.। कोर्ट के आदेश के अनुसार, 3 राज्यों के पुलिस महानिदेशकों/प्रमुखों को गिरफ्तारी वारंट भेजा जाएगाबिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पुलिस प्रमुख के पास गिरफ्तारी वारंट भेजा जाएगा. बता दें कि सुब्रत रॉय से जुड़े केस की सुनवाई के लिए 13 मई को फिजिकल तौर पर अदालत लगी थी. इसके बावजूद सुब्रत रॉय सहारा कोर्ट में पेश नहीं हुए। इससे पहले सुब्रत रॉय को शारीरिक तौर पर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया था


Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article