-->
r

Terhubung

Translate

 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित

           

                                   हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित

                                             

भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। माशिमं के कार्यालय में पहुंचकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से दोपहर एक बजे परिणाम जारी किया। इस बार 10 वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया गया। दसवीं के 59.54 और 12वीं के 72 फीसद उत्तीर्ण हुए हैं। 4.70 लाख परीक्षार्थी फेल हुए हैं। फेल होने वालों में 3 लाख 50 हजार हाई स्कूल के विद्यार्थी है वही 1 लाख 20 हजार हायर सेकेंडरी के परीक्षार्थी शामिल हैं। खास बात यही है कि छोटे शहरों की बेटियों ने एक बार फिर प्रवीण सूची में अपना स्थान बनाया है।

साथ ही कक्षाओं की मेधावी सूची भी जारी की जा रही है। इसी के साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया गया।

परीक्षार्थियों की मन में थी चिंता

इस बार प्रदेश भर से 10वीं 12वीं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। कोरोना काल में दो साल बाद स्कूली विद्यार्थियों ने आफलाइन परीक्षा दी है, इसलिए उनके मन में परिणाम को लेकर उत्सुकता के साथ-साथ शंकाएं, चिंताएं भी थी। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर तुरंत अपना परीक्षा परिणाम जान सकते है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से 4 लाख 75 हजार फेल हो गए हैं।

हायर सेकेंडरी में चारों टॉपर रही छात्राएं

हायर सेकेंडरी की मेरिट लिस्ट में सागर की इशिता दुबे कला संकाय में अव्वल है, उन्होंने 480 नंबर प्राप्त किए हैं। इसी तरह विज्ञान गणित समूह में श्योपुर की प्रगति मित्तल अव्वल हैं जिन्होंने 494 अंक प्राप्त किए हैं। वाणिज्य समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे ने मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है उन्होंने 480 अंक प्राप्त किए हैं। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल अव्वल है जिन्होंने 491 अंक प्राप्त किए हैं।

SMS के माध्यम से 10वीं का परिणाम देखें

रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स के अतिरिक्त, छात्र अपना परिणाम SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं. छात्रों को MPBSE10Roll नंबर> टाइप करके लिखकर 56263 पर SMS भेजना होगा. इसके बाद उनके मोबाइल पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट आ जाएगा.

रिजल्ट से जुड़ी समस्याएं पर बात कर सकते हैं

मध्यप्रदेश बोर्ड (MP Board) के परिणाम घोषित होने से पहले एमपीबीएसई एवं मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. छात्र टोल फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल कर रिजल्ट से जुड़ी समस्याएं बता सकते हैं. बता दें छात्र सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं


0 Response to " हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

युवक की करंट लगने से मौत

             युवक की करंट लगने से मौत उज्जैन । बाज़ार से घर लौटते समय अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर युवक पर गिरा। जिसपर युवक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article