-->
r

Terhubung

Translate

 होलिका दहन में नाच के दौरान युवक ने खुद को गोदा

होलिका दहन में नाच के दौरान युवक ने खुद को गोदा

 

                                होलिका दहन में नाच के दौरान युवक ने खुद को गोदा 

                               

डेस्क रिपोर्ट। शहर के बाणगंगा क्षेत्र के कुशवाह नगर में होलिका दहन की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होलिका दहन कार्यक्रम के नाच के दौरान एक युवक ने खुद को ही चाकू मार लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरा वाकया नाच का वीडियो बनाने के दौरान कैमरे में कैद हो गया।

पुलिस ने बताया कि मामला कुशवाह नगर का है। यहां होलिका दहन में नाच के दौरान गोपाल दर्जी नामक युवक की मौत हो गई। होलिका दहन के कार्यक्रम के दौरान युवक 'मैं भी शराफ़त से जीता मगर' गाने पर नाच रहा था। नाचते वक्त युवक ने चाकू निकाला और खुद के सीने पर ही कई वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया। संभवत: इनमें से वार सीधे दिल को चीर गया। घायल अवस्था में स्वजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


0 Response to " होलिका दहन में नाच के दौरान युवक ने खुद को गोदा "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया

       फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया डेस्क रिपोर्ट । पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले से जुड़े अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article