-->
r

Terhubung

Translate

दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला की मोत

दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला की मोत

                                            दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला की मोत 

                                           

नीमच आज नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया , जिसमे, स्कूटी सवार महिलाओं को गंभीर चोटें आई है। यह सड़क कलेक्टरेट कार्यालय के समीप की बताई जा रही है। महिलाएं रिश्ते में सास-बहू है। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। 

 

जानकारी के अनुसार कलेक्टोरेट कार्यालय के समीप शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक लापरवाह ट्रक चालक ने स्कूटी से जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला को गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

 

वाहन से टक्कर के बाद हुई महिला की मौत को लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया आक्रोशित लोगों ने मुख्य चौराहे पर पहुंचकर रोड जाम कर दिया। चक्काजाम कर वाहनों के आवागमन को रोक दिया। मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए कई बार जिम्मेदारों को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। अधिकारियों की अनदेखी का ही यह नतीजा है कि आज यहां भीषण सड़क हादसा हो गया।


0 Response to "दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला की मोत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया

       फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया डेस्क रिपोर्ट । पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले से जुड़े अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article