-->
r

Terhubung

Translate

दर्दनाक हादसा, बस पलटी 8 की मौत, 20 घायल

दर्दनाक हादसा, बस पलटी 8 की मौत, 20 घायल

  दर्दनाक हादसा, बस पलटी 8 की मौत, 20 घायल
कर्नाटक। एक बड़े बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास बस के पलट जाने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में कुछ छात्र भी शामिल है। तुमकुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गई ,और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि हादसा बस से चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। 20 घायलों में से 8 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों और घायलों में कुछ छात्र भी शामिल हैं। 

गौरतलब रहे कि मंगलवार को भी कर्नाटक के विजयनगर जिले के बनविक्कल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक वाहन पलट गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वाहन में सवार सभी यात्री रामेश्वरम जा रहे थे। 

0 Response to "दर्दनाक हादसा, बस पलटी 8 की मौत, 20 घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया

       फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया डेस्क रिपोर्ट । पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले से जुड़े अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article