जानकारी के अनुसार राजेंद्र ने रविवार दोपहर करीब छत्री स्थित माध्यमिक स्कूल के एक कक्ष में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। मृतक राजेंद्र ने फंदा लगाने के कुछ समय पहले चचेरे भाई बालमुकुंद को फोन कर कहा वह स्कूल में है और आज स्कूल में ही रहेंगा। वह घर नहीं आएगा और उसे तलाश मत करना। बालमुकुंद ने उससे पूछा ऐसा क्यों कहा रहा है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। चूंकि रविवार होने और स्कूल में ही चचेरे भाई राजेंद्र के रुकने की बात पर बालमुकुंद को शंका होने पर वह स्कूल पहुंचा तो राजेन्द्र फंदे पर लटका मिला। उसने परिजनों और पुलिस को पुलिस सूचना दी। शव को पंखे से उतारकर रविवार की शाम छह बजे जिला अस्ताल लाया गया। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Translate
रविवार, 6 फ़रवरी 2022
Featured post
इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार
इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...