-->

Translate

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

शराब की पेटियों से भरी कार सहित तीन युवक गिरफ्तार

                                                    शराब जब्त कर तीन युवकों को किया गिरफ्तार

                                             

जावरा  नब्बे हजार कीमत की शराब जब्त कर पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में लिया। एक अन्य स्कूटर सवार को भी शराब ले जाते पकड़ा है।

 शहर थाना पुलिस के पास कार में अवैध शराब ले जाने की सूचना थी। रात पौने बारह बजे के लगभग थाना पुलिस ने चौपाटी पर हरिओम मोबाइल के सामने एक मारुति कार को देख कार की तलाशी ली। तलाशी दौरान पुलिस को शराब की पेटियां रखी मिली। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में लेकर उसमें भरी हुई देशी प्लेन शराब की पांच पेटियां, देशी मसाला शराब की दो पेटियां, एमडी विहस्की की तीन पेटियां, किंगफिशर बीयर की तीन पेटियां के अलावा तीस सेम्पल आर्टिकल की शराब जब्त की। पुलिस ने कार से कुल 95.4 बल्क लीटर शराब कीमती 90 हजार की जब्त की। जावरा शहर थाना पुलिस ने दशरथ निवासी हिंगोरिया थाना जावरा, रामप्रसाद निवासी भूतेड़ा तथा अजय निवासी नीमन जावरा  के खिलाफ आबकारी एक्ट में अपराध कायम कर कार को बरामद किया है।

इसी थाना पुलिस ने भूतेड़ा फंटा से एक युवक के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 17 क्वार्टर जब्त किए। वहीं झालवा में मुक्तिधाम के पास दाहखेड़ा रोड कच्चे रास्ते से पुलिस ने  एक अन्य के कब्जे से दस लीटर हाथभट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इसके अलावा रिंगनोद पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। वह रोला मगरा धतरावदा रोड से स्कूटर पर शराब लेकर जा रहा था कि पुलिस के हाथ गया। इसके पास से 15 लीटर कच्ची हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त कर शराब ले जाने के लिए उपयोग में लाए जा रहे स्कूटर को भी बरामद किया।



Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article