होटलों कार्यालयों आदि के मध्य होगी सबसे स्वच्छ कौन प्रतियोगिता
रतलाम । स्वच्छता के प्रति जागरूकता और आम जनमानस में स्वच्छता के लिए गहरी पैठ बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा शहर में सबसे स्वच्छ कौन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि शहर की होटलों और रेस्टोरेंट वार्डों मोहल्लों शासकीय कार्यालयों और ऐसे तमाम क्षेत्रों के मध्य सबसे ज्यादा स्वच्छ कौन प्रतियोगिता आयोजित की जा कर उनको सबसे स्वच्छ रेस्टोरेंट्स सबसे स्वच्छ कार्यालय आदि प्रमाण पत्र दिया जाएगा
इस संबंध में कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त सिटी एसडीएम तथा सहायक संचालक टीएनसीपी की एक समिति भी गठित की गई है जो प्रतियोगिता आयोजन से लेकर निर्णय तक समस्त प्रक्रिया संपादित करवाएगी प्रतियोगिता के संबंध में कार्रवाई इसी सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी