-->

Translate

सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मोत

                                   नवदम्पत्ति समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

                                      
जावरा। महू नीमच फोरलेन पर जुलवानिया फन्टे के समीप सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में नवदम्पत्ति समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई,जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल है। हादसे का शिकार परिवार धार से जयपुर जा रहा था।  पुलिस सूत्रों के अनुसार,धार निवासी रविराज सिंह पिता मनोहर सिंह राठौर 30 मारुती अर्टिगा गाडी से अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ जयपुर जाने के लिए सुबह करीब 6 बजे धार से निकला था। सुबह करीब दस बजे महू नीमच रोड पर जुलवानिया फन्टे के समीप प्रकाश नगर की पुलिया पर अचानक संतुलन बिगडने से उसकी गाडी रोड डिवाईडर पर चढ गई। इस दुर्घटना में रविराज सिंह उसकी पत्नी रेणुकुंवर 22,रविराज की बुआ भंवर कुंवर पति सज्जनसिंह शेखावत 45 और रेणुकंवर पति राजवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रविराज की मां विनोद कुंवर पति मनोहर सिंह 55 नि.धार गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतक रविराज और रेणु का विवाह इसी महीने की पांच तारीख को हुआ था।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दुर्घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। दुर्घटना में घायल विनोद कुंवर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी  स्थिति गंभीर बनी हुई हे ।


Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article