-->
r

Terhubung

Translate

प्रशासन की अवैध गतिविधियां संचालित करने वालो पर कार्रवाई

प्रशासन की अवैध गतिविधियां संचालित करने वालो पर कार्रवाई

 

                                          प्रशासन ने  ढाबों पर की कार्रवाई

                                   

जावरा प्रशासन की टीम ने रविवार को फॉरलेन पर अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले ढाबों पर कार्रवाई करते हुए ढ़हा दिया। प्रशासन को इस दौरान एक स्थान पर अवैध शराब की बोतलें भी मिली है। हाईवे के ढाबों और होटलों पर अवैध गतिविधियां संचालित होने पर पहले भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन रविवार को अवकाश के दिन प्रशासन की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के ढाबों पर कार्रवाई की। एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने बताया कि नारकोटिक्स एक्ट के आरोपी, अवैध शराब विक्रय करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में ढाबें संचालित कर रहे हैं। इनकी शिकायतें भी रही थी। जांच के बाद अभी 5 ढाबें ढहा दिए हैं। आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जावरा क्षेत्र के गांव उमटपालिया में 3, माननखेडा में 1 और मिंडली में 1 ढाबे को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटाया। यह कार्रवाई एसडीएम हिमांशु प्रजापति, जनपद सीईओ अल्फिया खान के निर्देशन में राजस्व दल ने की है।


0 Response to "प्रशासन की अवैध गतिविधियां संचालित करने वालो पर कार्रवाई "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

  जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार                                                             ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article