-->

Translate

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, कुछ घंटे बाद होने वाली थी, शादी

                                                हादसा धार के फुलगांवड़ी गांव के पास हुआ

                                         

डेस्क रिपोर्ट। धार में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। कुछ घंटे बाद उसकी शादी होने वाली थी। दुल्हन पक्ष बारात आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन उनके पास एक्सीडेंट की सूचना पहुंची।

हादसा धार के फुलगांवड़ी गांव के पास हुआ, जहां दूल्हे की कार डिवाइडर से टक्कर के बाद उछलकर खेत में पलट गई। यहां से घायल दूल्हे को इंदौर रेफर किया गया। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूल्हे की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और दुल्हन पक्ष ने सुनी, चारों तरफ़ चीखें गूंज उठी। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि जिसे दूल्हा बनाकर कुछ देर पहले ही दुल्हन लाने बैंड बाजों के साथ रवाना किया था वो हमेशा के लिए इस तरह चला जाएगा। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ है। झपकी आने पर वह कार से नियंत्रण खो बैठा और तेजगति से दौड़ रही कार सड़क से खेत में उतर गई।

बताया जा रहा है कि बड़वानी जिले के टिटगारिया दवाना गांव के रहने वाले रितेश की शादी धार के लाबरिया गांव की ज्योति से होनी थी। रितेश बारात लेकर लाबरिया जा रहा था, लेकिन विवाह स्थल से 28 किलोमीटर पहले इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर फुलगांवड़ी गांव के पास ये हादसा हो गया। कार डिवाइडर से टकराते ही करीब 15 फीट उछलकर खेत में जा गिरी। कार में दूल्हे समेत 5 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। इनमें से दूल्हा और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। परिवार वालों ने घायलों को लोगों की मदद से खेत से बाहर निकाला और इलाज के लिए इंदौर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुँच पाते उससे पहले ही रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में राधिका पिता अंबाराम, आरती पति अजय, किशाेर पिता चंपालाल और अजय पिता अंबाराम घायल हुए हैं।


 


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article